Breaking News

पंजाब और दिल्ली के बीच मंगलवार को कड़ा मुकाबला:

post

मंगलवार, 20 अक्टूबर को किंग्स xi पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ा
मुकाबला खेला जाना है। पंजाब की टीम जीत की राह पर लौट चुकी है, उन्होंने
अपने पिछले 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पहले बैंगलोर और फिर मुंबई को
डबल सुपर ओवर में मात देकर पंजाब का आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ गया
है। दूसरी तरफ दिल्ली का बेहतरीन फॉर्म जारी है। दिल्ली ने अपने पिछले
मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी।
किंग्स XI पंजाब ने मुंबई
इंडियंस के खिलाफ टी20 क्रिकेट का सबसे ऐतिहासिक मैच खेला था। पंजाब और
मुंबई के बीच पहले मुकाबला टाई हुआ, उसके बाद खेला गया सुपर ओवर भी टाई हो
गया। मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला, जिसमें पंजाब ने जीत हासिल
की। लगातार दो जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुँच गई है
और टीम ने जीत की लय भी पकड़ ली। इस तरह के प्रदर्शन के बाद पंजाब का
निशाना प्लेऑफ्स पर होगा।

दिल्ली कैपिटल्स का फॉर्म इस सीजन सबसे शानदार
रहा है। दिल्ली ने 9 मैचों में से 7 जीते और 2 हारे है और अंक तालिका में
पहले स्थान पर काबिज है। पिछले 3 मुकाबलों में शिखर धवन का फॉर्म टीम के
लिए प्लस पॉइंट साबित हुआ है। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनस
ने अच्छा योगदान दिया है। गेंदबाजी में दिल्ली की टीम का कोई मुकाबला ही
नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स XI पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन
Delhi
Capitals: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे,
एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, अक्स़र पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्शल पटेल,
कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे।
Kings XI Punjab: केएल राहुल (कप्तान),
क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, क्रिस
जॉर्डन, मुरगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner