रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक दिन पहले ही असम पुलिस ने कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में केस दर्ज किया था। खेड़ा को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया। खेड़ा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस कार्रवाई के विरोध में फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और विमान से उतर गए।
खेड़ा रायपुर जाने के लिए प्लेन में सवार हो चुके थे। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ DCB का नोटिस है। हजरतगंज थाने में मामला दर्ज होने की बात भी कही गई। इसके बाद उन्हें कहा गया कि आप फ्लाइट से नहीं जा सकते।
खेड़ा ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस के अफसर मेरे पास आए और कहा कि आपका सामान चेक करना है। मैंने कहा कि कोई सामान है ही नहीं। फिर भी वे नहीं गए और कहा कि हमारे साथ चलिए, अभी DCP आपसे बात करेंगे। मैं इंतजार करता रहा, DCP नहीं आए। क्या नियम-कानून हैं, यह मुझे नहीं मालूम। मैं तो उनका इंतजार कर रहा हूं।’
असम पुलिस ने केस दर्ज किया है :: पवन खेड़ा के खिलाफ कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बुधवार रात केस दर्ज किया गया है। उनके बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF तैनात कर दी गई है। कांग्रेस नेता प्लेन के पास ही प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि खेड़ा को वापस विमान में बैठाया जाए।
असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। असम पुलिस के आईजीपी एलएंडओ और स्पॉक्स प्रशांत कुमार भुइयां ने एएनआई से कहा, मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई थी। हमने दिल्ली पुलिस से पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है।

Journalist खबरीलाल