Breaking News

छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का लुफ्त उठा रहे हैं अधिवेशन में आये अतिथिगण। 6 रसोई में बन रहा है 15हजार से अधिक का भोजन:

post

रायपुर :: छत्तीसगढ़ के न‌‌‌‌‌‌वा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों नेताओं सहित मीडिया और अन्य लोग पहुंचे हैं। इन लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए 6 अलग-अलग किचन बनाए गए हैं। यहां लगभग 15-20 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था में 2 हजार लोग दिन रात लगे हुए हैं।

यहां के कैटरिंग इंचार्ज शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि रायपुर के कैटर्स को खाने का टेंडर दिया गया है। उसकी ओर से चाइनीज, छत्तीसगढ़ और अन्य भोजन के लिए अलग-अलग कैटर्स को बुलाया गया है। ये सभी लोग सुबह 7-8 हजार लोगों का नाश्ता, 30-40 हजार लोगों का लंच और 25-30 हजार लोगों का डिनर तैयार कर रहे हैं।

इसके साथ चाय और स्नैक्स की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। इनके द्वारा इसे सुबह से लेकर लगातार रात तक दिया जा रहा है। सभी कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग लगाई गई है। एक टीम खाना सर्व करने में लगी है। एक टीम मटेरियल तैयार कर रही है और एक टीम हलवाई की उसे बनाने में लगी है। बड़ी संख्या में लड़के पानी की व्यवस्था में लगाए गए हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner