Breaking News

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा पहुंचे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों के बीच :

post

रायपुर 26 फरवरी 2023 . पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित  सुकमा जिले के जगरगुंडा कैंप में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की, उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहस और बहादुरी की प्रशंसा की और उनकी समस्याएं सुनी। डीजीपी ने कहा कि नक्सलवादियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों का अभियान निरंतर जारी रहेगा।  उल्लेखनीय है कि कल सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यो की सुरक्षा देने के लिए जगरगुंडा कैंप से पुलिस जवानों की टुकड़ी मोटरसाइकिल पर रवाना हुई थी जहां पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस टुकड़ी पर फायरिंग कर दी जिसमें 3 पुलिस जवान शहीद हो गए, पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही और फायरिंग में नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है।

डीजीपी श्री जुनेजा ने घटना स्थल का भी जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की। इस अवसर पर  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद और बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी सुंदर राज, सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी भी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner