Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन:

post

नई दिल्ली। हिन्दी समाचार ऐजेंडा के संस्थापक संपादक अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ व राजनीतिक टीकाकार वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार की सुबह 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन गुरुग्राम में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नहाते समय बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक रहे थे। वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे। वेद प्रताप वैदिक के करीबी सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner