रायपुर. राजधानी में स्काईवाॅक की उपयोगिता जांचने के लिए बनाई गई दो कमेटियों ने करीबन चार साल बाद अपनी रिपोर्ट दे दी है. दोनों ही समितियों ने स्काईवाॅक को पूरा करने का सुझाव दिया है. समिति ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में कहा स्काईवॉक का पूर्ण निर्माण करना ही उचित है.
वर्ष 2018 में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस ने स्काई वॉक की उपयोगिता पर सवाल खड़े करते हुए निर्माण पर रोक लगाई थी. वहीं सरकार ने स्काईवॉक की उपयोगिता जांचने विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था. साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बनी तकनीकी सुझाव समिति ने भी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. साढ़े चार साल बाद दोनों कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपते हुए स्काईवाॅक को पूरा करने का सुझाव दिया है.

Journalist खबरीलाल