चंडीगढ़ , 22 मार्च [एजेंसी]। वारिस दे पंजाब का प्रमुख अमृतपाल लगातार पांचवें दिन पुलिस से बच कर फरार है। पुलिस लगातार अमृतपाल को पकडऩे के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है और साथ ही जगह-जगह पर दबिश दे रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य में शांति और सद्भाव को भंग करने के लिए 154 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक ( आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन गिल ने जानकारी दते हुए बताया कि राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाडऩे के लिए कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है।
बीते शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस दे पंजाब के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में जहां अमृतपाल के साथी गिरफ्तार हुए थे, तो वहीं वह खुद भागने में कामयाब हो गया था। फरार अमृतपाल को पकडऩे के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है और पंजाब में खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

Journalist खबरीलाल