Breaking News

पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की हुई मौत:

post

कांचीपुरम :: उत्तरी तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई जिससे 19 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों में से आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में 8 लोगों की मौत भी हुई है।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिशों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

फायर ब्रिगेड के जवानों ने पटाखा फैक्ट्री से 27 लोगों को रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से झुलसे इन सभी को रेस्क्यू कर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया।पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से झुलसे अन्य 19 लोगों का उपचार चल रहा है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner