Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA, 2 माह का एरियर्स भी मिलेगा:

post

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में चार फीसदी का इजाफा किया है। साथ ही पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी चार फीसदी का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को इसका फायदा होगा। डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है। यह बढ़ोतरी पहले छह महीने जनवरी से जून 2023 के लिए की गई है।

दो महीने का मिलेगा एरियरर्स :: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी देगी। क्योंकि डीए और डीआर में हुई बढ़ोतरी एक जनवरी 2023 से लागू मानी जाएगी। इस वजह से जनवरी और फरवरी का बढ़ा हुआ डीए एरियर के रूप में मिलेगा। यानी कमर्चारियों की मार्च की सैलरी बढ़कर आएगी। डीए में इस बढ़ोतरी के बाद सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner