नोएडा (आईएएनएस) । नोएडा में कार स्टंट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कार की खिड़की से बाहर आधा निकला हुआ उस पर बैठा है। कार की स्पीड भी काफी तेज है। हालांकि स्पीड ब्रेकर होने की वजह से स्पीड कम की गई। ये वीडियो 8 सेकेंड का है। जिसे पीछे से आ रहे कार सवार ने शूट किया। ये वीडियो वायरल है और लोगों ने यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस को ट्विट कर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विभाग को कारईवाई का निर्देश दिया। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये वीडियो नोएडा में कहां का है। गाड़ी का नंबर भी हरियाणा का है। फिलहाल पुलिस जल्द कार्यवाही करेगी।
बता दें इससे पहले भी नोएडा में स्टंट के वीडियो वायरल हुए थे। जिनके चालान किए गए। साथ ही गाड़ियों को सीज किया गया।

Journalist खबरीलाल