Breaking News

छग सरकार में मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा - राहुल गांधी मेरे घर पर रहे:

post

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री व डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंडिया ने राहुल गांधी के समर्थन में शुरू हुए कैंपेन में हिस्सेदारी दिखाई है। वे लोहारा स्थित अपने घर के प्रवेश द्वार पर हाथों में बैनर लिए हुए दिखाई दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीरें साझा की हैं।

अनिला भेंडिया ने कहा कि हमारा घर राहुल गांधी जी का भी है, वो आएं और हमारे घर में रहें। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए ये अनोखा कदम उठाया है।

राहुल गांधी को नोटिस मिलने के बाद से छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों में आक्रोश है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि राहुल गांधी ने नोटिस मिलने के बाद डिप्टी सेक्रेटरी को पत्र लिखकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे इस सरकारी आवास से मेरी काफी यादें जुड़ी हुई हैं, जिसे अब मैं खाली कर दूंगा।

मंत्री अनिला भेंडिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बढ़ेगा अभियान मंत्री अनिला भेंडिया ने बताया कि राहुल गांधी का पूरे देश की राजनीति में वर्चस्व है। उनसे नफरत करने वालों से ज्यादा लोग उनके चाहने वाले हैं। ऐसे में यह अभियान और बड़ा स्वरूप लेता जाएगा। आने वाले चुनाव में देश के प्रधानमंत्री को इसका हिसाब देना होगा, राहुल जी ने संसद में मोदी जी को गले लगाया था, यह निःस्वार्थ प्रेम की परिभाषा है, लेकिन इसके बदले मोदी ने अपने स्वभाव के हिसाब से प्रेम के बदले नफरत का रास्ता अपनाया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner