Breaking News
स्थानीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Wednesday ,April 26,2023

Big News :: दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमले में 11 जवान शहीद:

post

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताई जा रही है। घटना में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है।  मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 11 डीआरजी जवानो के शहीद होने की खबर हैं।

मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया :: दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।

हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner