Breaking News

Tilda :: छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हादसा, एक मजदूर की मौके पर मौत:

post

रायपुर। रायपुर के तिल्दा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 फीट ऊपर काम कर रहे 2 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है।

इधर बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में प्लांट पहुंचे हुए हैं, जहां ताला लटक रहा है। मृतक का नाम शुभम वर्मा (27 वर्ष) है, जो देवरी का रहने वाला है। हादसा छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हुआ है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शेड की मरम्मत के दौरान दोनों मजदूर नीचे गिर गए।

मृत युवक शुभम वर्मा ने अभी 5 दिन पहले ही शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। उसकी 4 महीने की एक बेटी भी है। तिल्दा के छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में मजदूर शुभम वर्मा और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड पर चढ़कर इसे सुधारने का काम कर रहे थे। अचानक शेड की पाइप खिसकने से दोनों मजदूर ऊपर से नीचे ऑयल भट्ठी के किनारे आ गिरे। हादसे में देवरी निवासी शुभम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय शिवचरण निर्मलकर गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल को तिल्दा के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner