Breaking News

Jagdalpur :: कांग्रेस कार्यकर्ता को ट्रेनी आईपीएस के सामने गुटखा खाना पड़ गया भारी:

post

जगदलपुर शहर में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को आईपीएस अधिकारी के सामने गुटखा खाना महंगा पड़ गया. अधिकारी ने नाराज होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता को लात मार दिया. इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता ने सांसद प्रतिनिधि को इसकी जानकारी दी. कोतवाली पहुंचे सांसद प्रतिनिधि की भी आईपीएस अधिकारी से बहस बाजी हो गई. इसके बाद थाना प्रभारी के सामने आईपीएस अधिकारी ने सांसद प्रतिनिधि को भी तमाचा जड़ दिया. देखते ही देखते माहौल बिगड़ने लगा. जिसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे.

उन लोगों ने थाना का घेराव कर आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान खुद कांग्रेस जिला के अध्यक्ष और इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समेत निगम अध्यक्ष और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए. जगदलपुर सीएसपी आईपीएस पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर अढ़ गए. फिलहाल इस मामले में बस्तर एसपी के द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन देने के बाद कांग्रेसी कोतवाली से वापस लौटे.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner