रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होटल कारोबारी / शराब कारोबारी अनवर ढेबर को 4 दिन की रिमांड दी है। ईडी ने अनवर ढेबर को 14 दिन की रिमांड पर देने की मांग की लेकिन न्यायाधीश ने 4 दिन की रिमांड पर ही भेजा।
ईडी के आग्रह पर सुनवाई भोजनावकाश के बाद 3 बजे से हुई। न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अनवर ढेबर को ईडी को 4 दिन की रिमांड पर सौंप दिया। इस दौरान अनवर ढेबर की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील राहुल त्यागी न्यायालय में उपस्थित थे और उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को अवैध करार दिया।
बताया गया कि उनके खिलाफ आईटी के प्रकरण पर नई दिल्ली की तीस हजारी के सेशन कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है। इसके अलावा अनवर ढेबर ने अपने खिलाफ ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका स्वीकृत भी हो गई है। इस पर संभवत: अगले हफ्ते सुनवाई होगी।
वहीं समाचार लिखे जाने तक जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार एजाज़ ढेबर की पूछताछ ईडी कार्यलय में चल रहा है।

Journalist खबरीलाल