रायपुर :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुसिल अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल के नेतृत्व में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था में कसावट लाने के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।
जिस पर समस्त नगर पुलिस अधिक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों को थानों में तलब कर उनकी परेड ली गई तथा गुण्डा बदमाशों को समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।
कुल 100 से अधिक गुण्डा बदमाशों में से आज दिनांक को थाना बुलाकर चेक किया गया। 20 गुंडा बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही भी की गई। रायपुर पुलिस का गुण्डा बदमाश, निगरानी, अपराधिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Journalist खबरीलाल