भुबनेश्वर :: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित मुलाकात आज सम्पन्न हो गई है। देश के दो वरिष्ठ नेता एवं दो प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात से निकलने की खबर पर ना सिर्फ इन दोनों प्रदेश के लोगों की नजर थी, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक पंडित इस पर नजर टिकाये हुए थे।
हालांकि, मीडिया के सामने आते ही दोनों ही नेताओं ने इस कयास को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि हमारे बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है और हर मुलाकात राजनीतिक मुलाकात नहीं होती है। मंगलवार को नवीन निवास में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के सुप्रीमो नवीन पटनायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक साथ दोपहर का भोजन किए और करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच चर्चा हुई। चर्चा के बाद दोनों नेता मीडिया से सामने आए और मीडिया को सम्बोधित किया।

Journalist खबरीलाल