Breaking News

Amethi :: बीजेपी नेता ने दिखाया टसन और दी गली, विधायक ने कर दी पिटाई:

post

अमेठी - उत्तर प्रदेश के अमेठी के गौरीगंज कोतवाली में समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेता दीपक सिंह की पिटाई कर दी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बीजेपी नेता दीपक सिंह टशन में अपनी गाड़ी से उतरता है और गाली दे देता है. इस पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह अपना आपा खो देते हैं.

दरअसल, सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह कल देर शाम से अमेठी की गौरीगंज कोतवाली में धरने पर बैठे थे. उनका आरोप था, 'पांच दिन पहले मेरे एक समर्थक की गाड़ी तोड़ी गई, आज तक एफआईआर तक नहीं लिख गई, तीन दिन पहले मेरे सामने गाड़ी लगाकर मेरे चार समर्थकों की पिटाई की गई. मेरी एफआईआर नहीं लिखा जा रही है' 

दीपक सिंह की पत्नी रश्मि सिंह, गौरीगंज नगर पालिका से बीजेपी की प्रत्याशी हैं. सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह आज भी धरने पर बैठे थे. तभी दीपक सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से कोतवाली में पहुंचे और टशन में उतरे. इसके बाद उन्होंने एक गाली दे दी. इस गाली को पीछे खड़े सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सुन लिया. फिर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपना आपा खो दिया और दीपक सिंह की पिटाई शुरू कर दी. सपा विधायक के समर्थकों ने भी दीपक सिंह पर हाथ उठाए. कोतवाली के अंदर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष को रोकने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई जारी रही.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner