रायपुर। ईडी ने आज सुबह भिलाई के बड़े शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में चल रही गिरफ्तारी की यह एक कड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ढिल्लन का कारोबार कुछ अर्से पहले तक छत्तीसगढ़ में शराब का कारोबार था। लेकिन धीरे - धीरे कर उसने यहां कारोबार समेट लिया और हाल के वर्षों में दिल्ली, झारखण्ड और पंजाब के शराब कारोबार के बड़े ठेकेदारों में गिना जा रहा है। पंजाब में इसने चन्नी सरकार के अल्प कार्यकाल में बड़ा कारोबार किया।
पप्पू ढिल्लन को ईडी ने कल शाम 5 बजे तलब किया था। पप्पू अपनी ऑडी कार से पहुंचा था और फिर शाम 7.30 बजे खाली कार भिलाई लौट गई। पप्पू का नाम त्रिलोक सिंह भाटिया है। ढिल्लन परिवार का मुख्य कारोबार होटल का है,बाद में शराब और फिर रीयल एस्टेट में एंट्री किए।

Journalist खबरीलाल