Breaking News

50 लाख की नगदी के साथ 3 लोग गिरफ्तार:

post

नोएडा (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने 50 लाख की नगदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये पैसा हवाला का है। जिसे बिजनेसमैन के जरिए ब्लैक से व्हाइट किया जाना था। पुलिस ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है। आईटी टीम आगे की कार्यवाही कर रही है। बता दे इसी महीने पुलिस ने 10 लाख रुपए और पकड़ा था। इनके कब्जे से नगदी के अलावा फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त कार व तीन संदिग्ध मोबाइल फोन भी मिले है। इनकी पहचान कुमार आर्यन पुत्र रामजी सिंह निवासी जिला पटना बिहार, अरविन्द कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी मोतिहारी बिहार और विजय पुत्र संतराम निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली हुई है।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शाम को सूचना मिली कुछ लोग ब्लैक मनी को व्हाइट कराने के लिए बड़ी अमाउंट नोएडा लेकर आ रहे हैं। जानकारी मिलते ही सूचना तंत्र को अलर्ट किया गया और मेट्रो स्टे होटल सेक्टर 27 नोएडा के पास से इनको गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 50 लाख की नगदी मिली। बताया गया कि ये डील सेक्टर-18 में होनी थी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner