Breaking News

बड़ी खबर :: मंत्री के पीए, पटवारी सहित 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज:

post

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से मंत्री अमरजीत भगत के निज सहायक, पटवारी समेत 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दो अलग अलग मामलों में धारा 120, 420,467, 468, 471 के तहत अपराध रजिस्टर्ड हुआ है। बतौली थाने में ईश्वर चंद यादव के द्वारा दी शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया और फिर उस जमीन पर शासकीय योजना के तहत खेती कर धान को समिति में बेच मोटा मुनाफा कमाए। साथ ही आरोपियों ने जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी दिया। इनमें मंत्री अमरजीत भगत का पीए भी शामिल है।

इस मामले की शिकायत जब अधिकारियों तक पहुंची तो सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जमीन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन नोटिस का जवाब तय सीमा पर नहीं दे पाए, जिसके बाद बतौली थाने में मंत्री के निज सहायक भपेंद्र यादव, पटवारी कंचराम पैंकरा, कानूनगो जान बड़ा, भगमनिया, शशांक गुप्ता, रामानंद यादव, जगमोहन, हेमन्त यादव, प्रेमलता बेवा, अश्वनी सिंह, भूपेन्द्र यादव, अनुप गुप्ता, उदय राम, सुंदर राम, सुभग राम, रामप्रसाद जयेश, प्रदीप गुप्ता, अनिता यादव, बीना गुप्ता के खिलाफ 120, 420, 467, 468,471 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner