थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित डागा भवन में दिये थे सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रूपये चोरी की घटना को अंजाम।आरोपी/अपचारी द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में चोरी की अन्य घटनाओं को भी दिया गया है अंजाम।प्राथमिकी दर्ज होने के 02 दिवस के भीतर पकड़ा गया आरोपियों/अपचारी को।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। घटना का मास्टर माईंड है विधि के साथ संघर्षरत् अपचारी बालक। अपचारी बालक एवं महिला आरोपी निधि मानिकपुरी रिश्ते में है भाई-बहन। आरोपी गौतम बघेल है निधि मानिकपुरी का प्रेमी। अपचारी बालक एवं आरोपी गौतम बघेल पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरणों में रह चुके हैं निरूद्ध।
तीनों आरोपी/अपचारी से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम किया गया है जप्त। आरोपियों/अपचारी से चोरी की अन्य 05 नग मोबाईल, फोन आधा किलोग्राम चांदी एवं नगदी रकम भी किया गया है जप्त । जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 28,00,000 रूपये।
आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा चोरी के प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर की जा रही है कार्यवाही।
गिरफ्तार :: 01. गौतम बघेल पिता मोहन बघेल उम्र 24 साल निवासी पहाड़ी चैक गुढ़ियारी रायपुर। 02. निधि मानिकपुरी पिता सतीश मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी नर्मदापारा राधाकिशन मंदिर के पीछे गुढ़ियारी रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
कार्यवाही में निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, विकास क्षत्री, राहुल शर्मा थाना गुढ़ियारी से म. प्रधान आर. पुष्पा धु्रव, आर. खूब लाल साहू, चंद्रप्रकाश तिवारी एवं जितेन्द्र सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Journalist खबरीलाल