गर्मियों का मौसम आ चुका है। साथ ही हाइड्रेट रहने की भी जरूरत बढ़ चुकी है। गर्मियों के मौसम में आपके शरीर को ज्यादा लिक्विड चीजों की जरूरत होती है। क्योंकि बढ़े हुए तापमान की कारण शरीर में ज्यादा पसीना आता है। हालांकि, पानी के अलावा और भी कई ऑप्शन हैं, जो आपको ठंडा और हाइड्रेट रहने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक विकल्पों के बारे में बताएंगे जिन्हें गर्मियों के मौसम में बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी कई चीजें हैं, जो गर्मियों में आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। तो फिर चलिए जानते हैं, गर्मियों को मात देने के लिए कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में। जिनकी मदद से आप अपने शरीर को अंदर से तरोताजा कर सकते हैं।
1. सत्तू - सत्तू को देसी प्रोटीन ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। जिसमें आयरन के साथ-साथ मैंगनीज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि सत्तू में सोडियम की काफी कम मात्रा होती है, जिससे आपको काफी ज्यादा एनर्जी भी मिलती है। यह ड्रिंक कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सत्तू का शरबत आपकी आंतों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कंट्रोल करता है। इतनी खूबियों की वजह से इस ड्रिंक को गर्मियों के लिए एक आदर्श ड्रिंक माना गया है।
2. बटर मिल्क या छाछ - यह एक देसी ड्रिंक है। जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में शरीर से पानी की कमी होने से रोकने में इस ड्रिंक का अहम किरदार है। छाछ में भी प्रोबायोटिक तत्व होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
3. बेल का शरबत - बेल के शरबत को गर्मियों में सबसे अच्छी ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। ये गर्मी को मात देने में काफी ज्यादा सार्थक है। बेल का रस एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है, जो राइबोफ्लेविन और विटामिन बी से भरपूर होता है। बेल की इसी खूबी के चलते गर्मियों में शरीर की एनर्जी को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाता है।
4. खीरा और पुदीने का जूस - खीरे में नेचुरल पानी भरा होता है। भी पुदीने की पत्तियां ताजगी देने वाली होती हैं। अगर इन दोनों का मेल कर दिया जाए तो, गर्मियों को आसानी से मात दी जा सकती है। आप खीरे और पुदीने का रस घर में ही तैयार कर सकते हैं। साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू और नमक मिला सकते हैं।
5. नारियल पानी - इंसानों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी किसी वरदान से कम नहीं है। ये शरीर को अची तरह से हाइड्रेट करने में मदद करता है। नारियल में आयरन, सोडियमम पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। जो शरीर के पसीने में बहे इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल पानी डायजेशन में सुधार करता है और पेट की ऊपरी लेयर की जलन को भी कम करता है।

Journalist खबरीलाल