Breaking News

भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पल गिरा, इससे पहले भी बिहार में पल गिरने/टूटने की घटना हो चुकी है:

post

नई दिल्‍ली : बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल रविवार को भरभराकर गिर गया. 2014 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्‍यास  किया था. पुल गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद लोग इस पुल के निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि बिहार में पुल ढहने की यह कोई पहली घटना नहीं है. ऐसे ही मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. बावजूद इसके पुल गिरने का सिलसिला बदस्‍तूर जारी है. उधर, पुल गिरने की घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. 

बिहार में पुल गिरने के मामलों को बहुत वक्‍त नहीं हुआ है. महज छह महीने पहले दिसंबर 2022 में बेगूसराय में एक पुल उद्घाटन से पहले ही ढेर हो गया था. यह पुल गंडक नदी पर बनाया जा रहा था और इस पर कुल 14  करोड़  रुपये की लागत बताई जा रही थी. 

वहीं इसी साल मई में पूर्णिया में भी एक निर्माणाधीन बॉक्‍स ब्रिज गिर गया था. बायसी प्रखंड के चंद्रगामा पंचायत की यह घटना है. यह पुल एक 1 करोड़ 14 लाख की लागत से  बन रहा था. इससे पहले यही पुल फरवरी महीने में गिर गया था. इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए थे.

भागलपुर के सुल्‍तानगंज में निर्माणाधीन पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था. पिछले साल अप्रैल में इसी निर्माणाधीन पुल का सुपर स्‍ट्रक्‍चर नदी में जा गिरा था. इसके बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया था. 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner