Breaking News

ऑनलाइन सट्टा मामले में पंडरी (मोवा) पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एमसीएक्स कारोबारी मन्नू नत्थानी को पंडरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि, मन्नू नत्थानी को करोड़ों रुपए के क्रिकेट सट्टा संचालन के मामले में पंडरी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, पुलिस को उसके खिलाफ कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि, उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

मन्नू पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और 70 लाख की प्रॉपर्टी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षकर करवाने के आरोप हैं। इन मामलों में पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े खिलाड़ी मन्नू नत्थानी को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि अशोका रतन निवासी कारोबारी मन्नू नत्थानी सट्टे की कटिंग ले रहा था। शहर में पकड़े गए सटोरियों से उसका क्लू मिला। उसे बाद से ही नत्थानी की तलाश की जा रही थी। उसके घर की तलाशी के दौरान लैपटॉप और मोबाइल मिला है। उसे जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है। मन्नू के भाई लालू से भी पूछताछ की जा रही है। मन्नू बड़ा बुकी है। उसके बैंक खाते की जानकारी निकाली जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner