थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करते पकड़ा गया आरोपियों को।मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
ऑनलाईन सट्टा सिंडीकेट का मुख्य सरगना है अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी। आरोपियान ऑनलाईन सट्टा एप जेम्स 777, लकीबुक91 डॉटकॉम एवं अन्य एप में आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर करते है विभिन्न राज्यों में सट्टा सिंडीकेट का संचालन। तीनों आरोपियों के कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप, मैकबुक, 01 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2,80,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये किया गया है जप्त। आरोपियों के कब्जे से 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल के रिकॉर्ड भी किये गये है जप्त।आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 179/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 तथा 66डी आई.टी एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
गिरफ्तार आरोपियों से सट्टा सिंडीकेट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में जिनके भी नाम सामने आयेंगे उन पर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी - 01. अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी पिता एन.जी नत्थानी निवासी 402 डायमण्ड ए अशोका रतन थाना मोवा पण्डरी रायपुर। 02. कैलाश ठाकरे पिता स्व. भारत ठाकरे उम्र 37 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर। 03. अश्वनी शर्मा पिता मनोज शर्मा उम्र 35 साल निवासी समता कॉलोनी थाना आजाद चौक , रायपुर।

Journalist खबरीलाल