जकार्ता: इंडोनेशिया जहां पर युवाओं के लिए काफी सख्त नियम हैं, वहां से एक बार फिर परेशान करने वाली खबर आ रही है। यहां पर 23 साल की रो और 24 साल के एम को सबके सामने कोड़ों से मारने की बेदर्द सजा दी गई है। इनका गुनाह सिर्फ इतना है कि ये कपल एक कार में जो कि पार्किंग में थी, एक दूसरे को किस कर रहे थे। अथॉरिटीज ने इन्हें देख लिया और फिर इन्हें यह सख्त सजा दी गई। इंडोनेशिया में अविवाहित युवाओं को किस और सेक्स करने पर इस तरह की कड़ी सजा का नियम है।
कोड़ों से बेहोश हुईं लड़की - दोनों को 21-21 कोड़े सबके सामने मारे गए हैं। सिंडो न्यूज के मुताबिक सुमात्रा द्वीप पर बस्टनुल सलातिन परिसर में जिस समय इन्हें कोड़े मारे जा रहे थे, आसपास के लोग इन्हें देख रहे थे। भयावह रूप से, दिल दहलाने वाली सजा सार्वजनिक रूप से दी गई। पिटाई के दौरान तो दर्द से चिखती महिला फर्श पर गिर गई और बेहोश हो गई। घटनास्थल की जो तस्वीरें आई हैं, उनमें पुलिस अधिकारी उन पर्यवेक्षकों से बात कर रहे हैं जो इस पूरे वाकये की तस्वीर खींच रहे होते हैं। पुलिस ऑफिसर्स इनसे माइक्रोफोन के जरिये बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

Journalist खबरीलाल