Breaking News

Bhilai :: मां को मुखाग्नि देने पहुंचे अरविंद, ईडी ने श्मशान घाट से किया गिरफ्तार:

post

दुर्ग। शराब घोटाले में ईडी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपी अरविंद सिंह आज मां के निधन पर घर आये थे, इसी दौरान ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में लगातार बड़े अधिकारीयों एवं ठेकेदारों को गिरफ्तार कर रही है। जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह किसी भी पद पर नहीं थे लेकिन वे एपीत्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है। वहीं ईडी ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि शराब कारोबारी और हवाला से जुड़े रहे अरविंद सिंह की मां कलावती देवी का रविवार को देहांत हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में हो रहा था। मुखाग्नि के लिए अरविंद सिंह आये थे। इसके बाद वहां आये ईडी की टीम ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ईडी उन्हें तुरंत ले जाना चाहती थी, लेकिन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रूकने देने के आग्रह पर ईडी ने अरविंद सिंह को कुछ वक्त दिया और फिर तुरंत से उन्हें अपने साथ लेकर ईडी के अफसर चले गये।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner