Breaking News

Korba :: 10 हजार रुपये गुण्डाटैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने युवक को पीटा:

post

कोरबा। देश के सबसे बड़े कोयला खदानों के लिए मशहूर कोरबा गुंडागर्दी के लिए भी जाना जा रहा है. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड का है. जहां एक युवक से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने गुंडाटैक्स के लिए अगवा कर मारपीट की. मारमार कर अधमरा करने के बाद बदमाशों ने पीड़ित युवक को आधी रात छोड़ा. जिसके बाद परिवार वाले युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है.

पीड़ित युवक अभिषेक तुली (24) की शिकायत पर चीना पांडेय, गोपू पांडेय, कोमल पटेल, गौतम ऊर्फ कांड़े, आलोक ऊर्फ सोना, कृष ऊर्फ गोलू, पाण्डया, नीशू और राहूल ऊर्फ मोटू सहित कुल 9 बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं. सभी आरोपियों पर अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट करने और धमकाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इनमे गैर जमानतीय धाराएं शामिल हैं. पुरानी बस्ती निवासी चीना पांडे का नाम एक हत्याकांड में भी शामिल रह चुका है. जिसे जिले से तड़ीपार भी किया गया था. चीना के अलावा अन्य बदमाश भी हिस्ट्रीशीटर रहे हैं.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner