Breaking News

Raipur :: केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने सीएम बघेल से आदिपुरुष को प्रदेश में प्रतिबंधित करने की मांग की है:

post

रायपुर. फिल्म आदिपुरुष को लेकर देशभर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं. इन सबके बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फिल्म को प्रदेश में प्रतिबंधित करने की मांग की है.

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शनिवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है कि फ़िल्म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है. जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है, पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलॉग्स बोले गये हैं, इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे.

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. इस पर छत्तीगसढ़ में भी विवाद हो रहा है. फिल्म को को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़ा बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा है कि जनता की मांग आएगी तो आदिपुरूष को छत्तीसगढ़ में बैन करने की बात सोची जाएगी.

फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राम और हनुमान के चरित्र में जिस प्रकार चर्चा और बातचीत आ रही है, जिस प्रकार के डायलॉग उनसे बुलवाए गए हैं, आज तक हिन्दुस्तान की संस्कृति में इस प्रकार के शब्दों का उपयोग नहीं किया गया है. जन-जन में बसे राम के प्रति आदर और सम्मान भाव से सब कुछ होना चाहिए, यदि उसके विपरीत कुछ भी होता है, तो उसका समर्थन बीजेपी नहीं करेगी.

‘आदिपुरुष’ को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के फ़िल्म पर बैन को लेकर किए गए ट्वीट पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने देख लिया है, और यदि लगता है कि कुछ ठीक नहीं है तो इस पर निर्णय लेना चाहिए.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner