Breaking News

Raipur :: BJYM का सीएम हाउस घेराव, निरक्षक के पैर में लगी गम्भीर चोटें, पुलिस से हुआ झूमा झटकी:

post

रायपुर 19 जून 2023। कथित PSC घोटाले को लेकर सीएम हाउस घेराव के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं का उपद्रव देखने को मिला। पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी के अलावे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज भी की। इस दौरान एक TI को गंभीर चोट भी आयी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेट लगाया गया था, लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट तोड़ते चले गये।   इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों से धक्का मुकी की। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने पर कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ निरीक्षक गौरव साहू को खींचकर नीचे गिरा दिया जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आयी है। निरीक्षक गौरव साहू को मेकाहारा में भर्ती किया गया है। DD नगर TI कुमार गौरव के पैर में आई गंभीर चोटें आयी है।

उसी तरह से जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में ले जाने की कोशिश की, तो भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को आगे बढ़ने ही नहीं दिया, इस दौरान जब पुलिस ने रास्ता क्लियर कराने की कोशिश की, तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और गाली गलौज किया।

इस पूरे प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को उकसाने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इस दौरान पूरी शालीनता का परिचय दिया और बिना उद्वेलित होते हुए प्रदर्शनस्थल में डटी रही। आपको बता दें कि CGPSC की भर्ती पर सवाल उठाते हुए राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को PSC संग्राम नाम का अभियान चलाया। जिसमें BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बीजेपी के हजारों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड को तोड़कर सीएम हाउस का घेराव किया। इस बीच पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner