Breaking News

Durg :: दुर्ग में अमित शाह की सभा का पंडाल आंधी में उड़ा:

post

दुर्ग - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं। उनके दौरे की तैयारी को लेकर भाजपा नेता लगे हुए हैं। दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में जनसभा के लिए जो डोम और पंडाल लगाया गया था वो बुधवार को आई तेज आंधी में उड़ गया। जिस समय पंडाल उड़ा तैयारी में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत कई बीजेपी नेता मौजूद थे, उनका कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ता फिर से पूरी व्यवस्था को पहले जैसे कर देंगे। उधर एनएसयूआई के नेताओं ने मीडियो को बताया कि वे मणिपुर, कोल्हापुर में हो रही हिंसा के विरोध में अमित शाह को काला झंडा दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर बड़ी जनसभा को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह पहली बार दुर्ग जिला आ रहे हैं। उनके दुर्ग दौरे का शेड्यूल जारी हो गया है। वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश के बीजेपी नेता दिन रात लगे हुए हैं। सभा स्थल पर काफी बड़ा पंडाल तैयार कराया जा रहा है।

प्रोटोकाल, सुरक्षा और व्यवस्था आदि के अनुरूप इसे तैयार किया जा रहा है। बीजेपी के पूर्व मंत्री और कई बडे़ नेताओं को अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार दोपहर को पंडाल लगाने का कार्य अपने अंतिम चरण में था। अचानक 3-4 बजे के करीब मौसम बदला। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसमें वहां लगाया गया पूरा पंडाल उड़ गया और लगाए गए पोल भी गिर गए। गनीमत यह रही कि मुख्य डोम को कुछ नहीं हुआ है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner