Breaking News

Mahasamund :: सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डॉ शिव डहरिया:

post

महासमुंद 22 जून 2023/ नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज ज़िले के बाग़बाहरा विकासखंड मुख्यालय में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महासमुंद सहित बाग़बाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने  ज़िले के सभी ब्लॉक के सतनामी समाज के चयनित अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. डहरिया ने लोगों की मांगों पर बाग़बाहरा सांस्कृतिक भवन आहता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव भी   मौजूद थे।

कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए डॉ. डहरिया ने कहा की सतनाम पंथ के लोग अपनी आत्मनिर्भरता, कर्मठता, साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए जाने जाते रहे है। उन्होंने कहा की हम सभी परम पूज्य बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायी हैं। इसलिए उन्होंने जो आदर्श हमारे समाज के लिए स्थापित किये हैं, उनका अनुसरण एवं प्रचार-प्रसार करना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी समाज की  सुदृढ़ता, उस समाज की एकता पर निर्भर करती है। हम सभी को अपने सतनामी समाज की एकता को बनाए रखना है।

डॉ. डहरिया ने समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि निष्पक्ष भाव से समाज के समग्र विकास में योगदान-सुनिश्चित करें। किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास का पैमाना शैक्षणिक स्तर होता है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा अनिवार्य करें।  डॉ. डहरिया ने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी सरकार पूरी संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner