डेयरी प्रोडक्ट्स की चर्चित कंपनी अमूल के ‘अटरली बटरली गर्ल’ कैंपेन को बनाने वाले सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन हो गया है. वह अपने पीछे पत्नी निशा और बेटे राहुल दकुन्हा को छोड़ गए हैं. विज्ञापन उद्योग के दिग्गज सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के चेयरमैन जयेन मेहता समेत अमूल से जुड़े कई बड़े अधिकारियों ने सिल्वेस्टर दाकुन्हा के निधन पर शोक जताया. सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने साल 1966 में अमूल गर्ल की कल्पना की थी. लाल और सफेद रंग के डॉटेड फ्रॉक में नजर आने वाली गर्ल की वजह से अमूल ब्रांड को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली.

Journalist खबरीलाल