Breaking News

Balod :: सोने के दुकान में की चोरी, 12 आरोपी मप्र से गिरफ्तार:

post

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ा है जो कंबल बेचने के बहाने से रेकी करते थे. साधारण वेशभूषा में रहते थे. वहीं चोरी करने के बाद तवेरा जैसी महंगी गाड़ी से भाग निकले थे. तीन राज्यों के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उन्हें कामयाबी मिली और मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के रहने वाले कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि बालोद जिले के अर्जुंदा स्थित बाफना ज्वेलर्स में 24 जून की रात शटर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने दुकान में धावा बोला था. इस दौरान करीब 95 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर दिए थे. चोरों ने सुराग मिटाने के ल‍िए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डिवीआर की चोरी कर फरार हो गए थे. सुबह दुकान मालिक को इस बात की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. इसके साथ ही पुलिस सक्रिय हो गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अफसरों ने बालोद के साथ ही दुर्ग व राजनांदगांव जिले की पुलिस की भी मदद ली. बालोद से लेकर राजनांदगांव, गोंदिया, नागपुर, सावनेर, महाराष्ट्र समेत कई शहरों के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. तब जाकर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई. वे सभी मध्यप्रदेश में मिले.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner