पंड़री स्थित मंडी की भूमि पर जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री महोदय से छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन का एक प्रतिनिधी मंडल अध्यक्ष अनिल बरडिया, महामंत्री नरेन्द्र दुग्गड, कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली, सह मंत्री दीपचन्द कोटडिया, विधि मंत्री उत्तम गोलछा, छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में अध्यक्ष अमर पारवानी, मनमोहन अग्रवाल, राम मंधान, राजेन्द्र जग्गी, जय नानवानी, के साथ मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात की। बहुत ही सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे मुलाकात व चर्चा हुई प्रतिनिधी मंडल को एक घण्टे का समय मिला विस्तृत चर्चा हुई, स्वल्पाहार के साथ हर दृष्टी से मुख्यमंत्री महोदय ने प्रसन्नता के साथ के इस कार्य को मूर्तरूप देने का विश्वास दिलाया।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी एवं छ.ग. सराफा एसोसियेशन के अध्यक्ष अनिल बरडिया ने मुख्यमंत्री महोदय से शीघ्र शिलान्यास करने का निवेदन किया । इसके निर्माण में शासन हमसे जैसा भी सहयोग मागेगी हम कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने को तत्पर है।
महामंत्री नरेन्द्र दुग्गड ने बताया कि छत्तीसगढ सराफा एसोसियेशन राज्य की सबसे बड़ी प्रमुख सराफा संस्था है छत्तीसगढ के लगभग 100 से अधिक स्थानीय सराफा संघ इसके सदस्य है। लगभग 5 हजार से अधिक सराफा सदस्य इससे जुडे हुए है। साथ ही साथ छत्तीसगढ सराफा एसोसियेशन देश के प्रमुख राष्ट्रीय सराफा संघो से भी जुडा हुआ है।
नरेन्द्र दुग्गड ने निवेदन किया कि एक शानदार सुरक्षित सर्वसुविधा सम्पन्न ज्वेलरी पार्क बने जिसमे बैंक, पार्किग, केन्टीन, मीटिंग हाल, प्रदर्शनी हाल, धरमकांटा, लाकर, विश्राम कक्ष, लिफ्ट, पुलिस चौकी, आदि की व्यवस्था के साथ छोटी बडी कम से कम 500 दुकानें अवश्य बने जहां रिटेल एवं होलसेल व्यापार निश्चिंत होकर किया जा सके।
कोषाध्यक्ष सुरेश भंसाली ने कहा कि ज्वेलरी पार्क बनने से व्यापार बढेगा, सरकार के राजस्व में भी अप्रत्यासित वृद्वि होगी। ग्राहकों को भी सभी सुविधाओं के साथ एक ही जगह सब कुछ मिल जायेगा ।
ज्वेलरी पार्क पूरे देश में मिसाल बने ऐसा बनना चाहिए, मुम्बई के बीकेसी डायमंड मार्केट को देखने हेतु शासन के द्वारा एक प्रतिनिधी मंडल जाना चाहिए । विधि मंत्री उत्तम गोलछा ने कहा कि छ.ग. राज्य देश के मध्य मे स्थित है। सात राज्यो से जुडा हुआ है। आवागमन के सभी साधनो से सम्पन्न है, इस बात का विशेष लाभ मिलेगा। हमारे स्थानीय युवाओं को हजारो की संख्या में रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास है कि छ.ग. का समग्र विकास हो। प्रत्येक वर्ग आगे बढ़े, विकास करें, बेराजगारो को रोजगार मिले। हम आपके मनोरूप जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क का निर्माण करेगें, छत्तीसगढ सराफा एसोसियेशन का भी सहयोग लेंगे। मुख्यमंत्री महोदय ने शिलान्यास की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री महोदय के आत्थिय एवं सरलता के साथ विस्तृत चर्चा से पूरा व्यापारी प्रतिनिधी मंडल प्रसन्नता का अनुभव कर रहा था।

Journalist खबरीलाल