Breaking News

Thana Kotwali, Raipur :: मारपीट कर नगदी रकम व सोने की चैन चोरी करने वाला फरार आरोपी रविराज पाण्डेय गिरफ्तार:

post

प्रार्थी रमाकांत जगत ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बी.एस.यू.पी. कालोनी सड्डू में रहता है तथा न्यू बस स्टैंड स्थित महिंद्रा बस सर्विस के ऑफिस में कार्य करता है एवं उसका साथी रियाज खान शक्ति नगर में रहता है जो महिंद्रा बस सर्विस में रोड बुकिंग एजेंट का कार्य करता है। दिनांक 25.05.2023 की रात्रि ड्यिूटी के बाद प्रार्थी व रियाज खान एक साथ मोटर सायकल में सवार होकर अपने घर जा रहे थे एवं मोटर सायकल को रियाज खान चला रहा था, कि रात्रि लगभग 11ः45 बजे दोनों कालीबाड़ी एटीएम के पास पहुंचे थे उसी समय मुकेश बनिया जिसे प्रार्थी पहचानता है, अपने साथियों के साथ आकर प्रार्थी व उसके साथी रियाज खान को बिना कारण के अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर प्रार्थी व रियाज खान द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर मुकेश बनिया व उसके साथी अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी व रियाज खान के जांघ पर चाकू से मारकर चोट पहुंचाने के साथ ही रियाज खान के सिर में लकड़ी के बत्ता से भी मारकर चोट पहुंचाये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 263/23 धारा 294, 323, 324, 356, 379, 506, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में आरोपी मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया तथा किशन सागर उर्फ टेकचंद सागर को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी रवि राज पाण्डेय घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी रवि राज पाण्डेय की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रवि राज पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner