Breaking News

ACB RAID, Jagdalpur :: पापुनि के पूर्व जीएम के बीईओ रिश्तेदार के घर छापा:

post

जगदलपुर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश उपाध्याय के जगदलपुर स्थित निवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। श्री उपाध्याय पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अधिकारी अशोक चतुर्वेदी के रिश्तेदार हैं। माना जा रहा है कि उनके निवास में की गई छापे की यह करवाई श्री चतुर्वेदी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को लेकर की गई है। अशोक चतुर्वेदी पर आर्थिक अनियमितता का आरोप है।

राजेश उपाध्याय दरभा विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हैं और बीते पांच साल से इसी पद पर वे दरभा में ही पदस्थ हैं। इसके पहले वे तोकापाल में बीआरसी के पद पर कार्यरत थे। 56 वर्षीय राजेश उपाध्याय का मूल पद व्याख्याता का है। उनके जगदलपुर स्थित आलीशान बंगले में एंटी करप्शन ब्यूरो की छापामार कार्रवाई गुरुवार को तड़के 5 बजे शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। सूत्र बताते हैं कि एसीबी की टीम ने राजेश उपाध्याय के पास लाखों की नगदी, सोने की ज्वेलरी और नामी बेनामी जमीन जायदाद के दस्तावेज समेत करोड़ों की संपत्ति होने का पता लगाया है। उनके बैंक खातों का भी एसीबी की टीम ने पता लगा लिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner