Breaking News

Thana Khamtarai, Raipur :: कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी रमेश सराफ गिरफ्तार:

post

दिनांक 07.07.2023 को थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत सन्यासीपारा स्थित मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सोनल ग्वाला को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रमेश सराफ निवासी सन्यासीपारा खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रमेश सराफ की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखने के संबंध में रमेश सराफ से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। 

जिस पर आरोपी रमेश सराफ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग  देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 587/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा देशी कट्टा व जिंदा कारतूस को कहां से लाया गया है, इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। 

कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक पारस सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक सुनीता कंवर, प्रधान आरक्षक रमेश यादव, पुष्पराज सिंह परिहार, आरक्षक सुदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा एवं मनमोहन तांदुलाने थाना खमतराई की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner