Breaking News

बड़ी खबर :: टीएस सिंहदेव हुए दिल्ली रवाना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं संग करेंगे मुलाकात:

post

रायपुर। उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज रात नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है। आपको बता दें कि ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि दिल्ली में चरणदास महंत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही मौजूद है। ऐसी भी ख़बरें सामने आ रही है कि जल्द ही CWC बैठक को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम टीएस बाबा ने आज रात सवा 9 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना हुए है। वे रात्रि 11:05 बजे नई दिल्ली पहुंच चुके है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 9 जुलाई को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।

माना जा रहा है कि सिंहदेव दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओ से मिलकर नई जिम्मेदारी मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे टी एस सिंहदेव को हाल ही में राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा परिवर्तन करते हुए टीएस सिंहदेव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया है। चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले पार्टी की गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner