बीजापुर. बीजापुर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहे पूर्व कांग्रेसी नेता अजय सिंह ने एक बार फिर से बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
उन पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. पूर्व कांग्रेसी नेता अजय सिंह ने प्रेस वार्ता लेकर जिले में चल रहे देवगुड़ी के निर्माण और मरम्मत कार्य में अपात्र व्यक्ति को काम दिलाने के साथ करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये ट्राइबल विभाग के द्वारा जारी करने का आरोप लगाया है. इसमें विधायक के द्वारा 10ः कमीशन खोरी करने का भी आरोप लगाया है. अजय सिंह ने जिले में देवगुड़ी निर्माण कार्य से संबंधित दस्तावेज भी मीडिया के सामने पेश किया है.
दरअसल जगदलपुर में पूर्व कांग्रेसी नेता अजय सिंह ने बीजापुर के विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक विक्रम शाह मंडावी ने सोची समझी रणनीति के तहत जिले के गांव गांव में देवगुड़ी निर्माण में भ्रष्टाचार किया है. उन्होंने बताया कि विधायक ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को एजेंसी बनाकर एक अपात्र व्यक्ति को बीजापुर जिले में देवगुड़ी निर्माण और मरम्मत का काम दिलवाया. इसके लिए बकायदा बीते 13 जून को कार्य आदेश जारी किया गया. 14 जून को राशि की मांग की गई और 15 जून को विभाग के द्वारा अपात्र ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया.

Journalist खबरीलाल