जयपुर। गैंगस्टर कुलदीप जघीनाकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इंडिया टुडे से जुड़े सुरेश फौज़दार की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे जयपुर जेल से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट लाया जा रहा था. तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने पहले पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंकीं. फिर कुलदीप को गोली मारकर फरार हो गए. घटना जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोली टोल प्लाज़ा के पास हुई. गैंगस्टर कुलदीप जघीना मर्डर केस में सज़ा काट रहा था. कुलदीप को BJP नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था. सितंबर 2022 में कुलदीप ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर कृपाल सिंह जघीना की हत्या की थी.
जानकारी के अनुसार जयपुर पुलिस की टीम बुधवार को गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना व उसके साथी विजयपाल को सरकारी बस से भरतपुर ले जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास दो बदमाश बस में चढ़े। बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची फेंकी और फिर जघीना पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। विजयपाल घायल है। दो यात्रियों को भी गोली लगी है।
पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। एसपी मृदुल कच्छावा के अनुसार चालानी गार्ड इन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपितों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक है।

Journalist खबरीलाल