Breaking News

Gariyaband :: हैवानियत - जबरदस्ती घर मे घुसकर महिला के साथ बनाया सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार:

post

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक रेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात के 7 घंटे के अंदर हैवान को गिरफ्तार किया है. पड़ोसी ने जबरदस्ती घर में घुसकर घिनौनी करतूत की है. महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन हैवान नहीं माना. इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है.

दरअसल, 11.07.2023 को अपने किराए की मकान में जब महिला अकेली थी, तो दोहपर करीब 12.00 बजे घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर महिला ने दरवाजा खोला. मकान के सामने रहने वाला आरोपी प्रभुलाल साहू खड़ा था, जो पीड़िता को धक्का देते हुए जबरदस्ती घर अंदर घुस गया. घर के दरवाजा को अंदर से बंद कर दिया। पीड़िता को खींचते हुए कमरे में ले गया।

पीड़िता के साथ आरोपी प्रभुलाल साहू ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. मुंह को आरोपी अपने हाथ से दबा दिया था. घटना के बारे में किसी को बताएगी तो तुझे और तेरे बच्ची को उठा कर ले जाऊंगा. तेरे पति को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी. रिपोर्ट पर थाना पाण्डुका में अपराध क्रमांक 83/ 2022 धारा 452, 506, 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन पर कार्रवाई की गई. थाना पाण्डुका से टीम गठित कर आरोपी प्रभुलाल साहू पिता कुंज लाल साहू उम्र 36 वर्ष साकिन पाण्डुका, थाना पाण्डुका, हाल सरकड़ा, थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद (छ. ग.) को 7 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक जय सिंग धुर्वे, प्रआर० गणेश साहू, आरक्षक सतीश गिरी, भोगचंद कश्यप, विनोद बंजारे का कार्य सराहनीय रहा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner