Breaking News

Raipur :: डिप्टी सीएम टीएस बाबा का बयान - नियमितीकरण के लिए थोड़ा इंतेज़ार करना होगा, सरकार लेगी अंतिम निर्णय:

post

रायपुर। नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कल सभी संविदाकर्मचारियों ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में जेल भरो आंदोलन किया था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अनियमित कर्मचारियों के मंच से ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में अगर भाजपा जीतकर सरकार बनाती है तो अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

वहीं, अब संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। लेकिन उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदेश के करीब 15000 संविदा कर्मचारियों ने कल जेल भरो आंदोलन किया था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner