छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का भविष्य चौपट कर दिया है भूपेश बघेल ने - बृजमोहन अग्रवाल:

post

रायपुर / 19 जुलाई 2023 /  भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रश्न पर आज विधानसभा में खेल विभाग ने स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार पीछे साढ़े 4 सालों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा नहीं कर पाई है और 2019, 2020-21, 2021-22 में व 2023-24 में सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि योजना का लाभ नहीं दिया है ।

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने खेल मंत्री से पूछा कि 1 जनवरी 2019 से 25 जून 2023 तक प्रदेश में कितनी उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा की गई है? कब-कब, किन-किन खेलों के लिए कितने-कितने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है अगर नहीं किया गया है तो क्यों? इस अवधि में कितने खेलों के कितने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि योजना का लाभ दिया गया है? किस-किस वर्ष दिया गया है?

खेल मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि साढ़े 4 सालों में छत्तीसगढ़ में किसी भी खिलाड़ी को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित नहीं किया गया है। साढ़े 4 साल से उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने का फाइल कार्यवाही पर है, प्रक्रियाधीन है।

खेल मंत्री ने यह भी स्वीकार किया है की सिर्फ 25 खेलों के 398 खिलाड़ियों को  सिर्फ 2 साल ही नगद पुरस्कार राशि का लाभ दिया गया है। वर्ष 2019 में  2020-21 व 2021-22 में खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि योजना का लाभ ही नहीं दिया गया है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का भविष्य चौपट कर दिया है, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के विकास को रोक दिया है खेल विभाग सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया हैं। छत्तीसगढ़ के भावी पीढ़ियों के साथ कांग्रेस सरकार ने जो खिलवाड़ किया है वह अक्ष्मय है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि पिछले साढ़े 4 साल में छत्तीसगढ़ का खेल विभाग खिलाड़ियों को सुविधा देने में नाकाम रहा है। उनके हक पर डकैती डाली है।इनकी नाकामी के चलते छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी देश के स्तर पर, प्रदेश के स्तर पर अपना प्रदर्शन भी नहीं दे पाए।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!