Breaking News

Bhopal :: PG कर रही 27 वर्षीय डॉक्टर सरस्वती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी:

post

भोपाल - राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से गायनेकोलॉजिस्ट में पीजी थर्ड ईयर की जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अपने बेडरूम में खुदकुशी कर ली। उन्होंने बेहोशी की दवाईयों व इंजेक्शन का ओवरडोज लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मृतक जूनियर डॉक्टर के पति ट्रेनी आईएएस अफसर बताए जा रहे हैं। पति बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं कुछ लोग पति के यूपीएससी की तैयारी करना बता रहे हैं। पति वर्तमान में क्या करते हैं। थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि पति क्या करते हैं, पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी है। बीती रात मृतका डॉ. सरस्वती और उनके पति दोनों साथ थे।

थाना प्रभारी सिसोदिया ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतका सरस्वती की शादी वर्ष 2021 में जयवर्धन चौधरी से हुई थी। वह वर्तमान में करीब 14 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। पुलिस को मृतका के पास व उनके बेडरूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मृतका के साथ पढ़ाई करने वाले अन्य जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं मायके पक्ष के बेंगलूरु से आने के बाद भी आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं पति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner