News Raipur :: भाजपा के गढ़ में चुनौती पेश करने कांग्रेसियों ने दिखायी एकजुटता:

post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, महापौर एजाज़ ढेबर सहित कांग्रेस के नेताओं ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में भरी हुंकार। बारिश की जितनी बूंदें गिरेंगी, उतने वोटों से हम रायपुर दक्षिण विधानसभा जितने जा रहे हैं~ महापौर एजाज़ ढेबर।

राजधानी रायपुर में विगत रात्रि से बारिश अनवरत जारी है। भारी बारिश के बीच शहर के महाराज बंध तालाब के किनारे कांग्रेस की रायपुर प्रगति यात्रा को लेकर सभा का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद सभा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।    रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी और रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर के संयुक्त प्रयासों द्वारा आयोजित इस यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, शहर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, रायपुर में कांग्रेस के तीनों विधायक विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा साथ ही निगम मंडल के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राजेन्द्र तिवारी, सन्नी अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे,  अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सभी एमआईसी सदस्य और भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।   कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि, 'छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने और रायपुर नगर निगम के कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिए शहर कांग्रेस के सामूहिक तत्वाधान में 'रायपुर प्रगति यात्रा' निकाली जा रही है। रायपुर दक्षिण विधानसभा से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा में कांग्रेस के सभी सिपाही एकजुटता के साथ शामिल होंगे।" 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि रायपुर में लगातार बारिश के बाद भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में जनसमूह साथ खड़ा है। मंच के दोनों तरफ़ भी लोग छाता लेकर साथ खड़े हैं। रायपुर दक्षिण में भी इस बार कांग्रेस का विधायक बनेगा।  प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों का उद्घोष कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कांग्रेस पार्टी ने रायपुर प्रगति यात्रा के माध्यम से भाजपा के गढ़ को ध्वस्त कर रायपुर दक्षिण में अपना परचम फहराने की रणनीति तैयार की है, जिसकी अगुआई शहर कांग्रेस और महापौर एजाज़ ढेबर कर रहे हैं।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!