Breaking News

Noida :: सीमा पार लव कनेक्शन - सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से सानिया अख्तर अपने प्रेमी से मिलने नोएडा पहुंची:

post

नोएडा - बांग्लादेश की रहने वाली सानिया अख्तर एक साल के बेटे को लेकर अपने पति के पास नोएडा पहुंची. यहां आकर उसे पता चला कि जिस युवक से उसने ढाका में लव मैरिज की थी. उसने यहां आकर दूसरी शादी कर ली है. महिला का कहना है कि वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है.

प्‍यार की खातिर अंतरराष्‍ट्रीय सरहद को लांघते हुए पाकिस्‍तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद ऐसी कई प्रेम कहानियां सामने आने लगीं. बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर भारत आई है. महिला का नाम सानिया अख्तर बताया जा रहा है. 

सानिया बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी से मिलने आई है. बताया जा रहा है कि सनिया और सौरभ ने तीन साल पहले शादी की थी. इसके बाद उनका एक बेटा हुआ जो अब एक साल का हो गया है. सानिया अब अपने बेटे को लेकर उसके पिता के पास नोएडा आई है. यहां आने के बाद उसे पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली है. 

सानिया का कहना है कि उसका पति सौरभ उसे साथ नहीं रखना चाहता है और वो अपने पति को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती है. जिसके बाद मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया. सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner