Raipur :: धनंजय का कटाक्ष, कहा - अमित शाह भ्रष्टाचारियों को लटकाते तो रमन सिंह बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूणत मचं पर नही जेल में होते:

post

रायपुर/04 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह भ्रष्टाचारियों को लटकाते तो 15 साल तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की काली कमाई के मास्टरमाइंड रहे भाजपा नेता मंच पर नजर नहीं आते सब जेल में होते। अमित शाह के साथ मचं पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बैठे थे जिनके शासनकाल में 1 लाख करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप है जिनके खिलाफ नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर घोटाला की शिकायत प्रधानमंत्री और ईडी से की गई है। मचं पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे जिनके परिजनों पर झलकी में सरकारी जमीन पर कब्जा की शिकायत पीएमओ में लंबित है। राजेश मूणत जिनके ऊपर स्काईवॉक में आर्थिक गड़बड़ियां की शिकायत है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार का आरोप है। और ऐसे कई नाम है जो मंच में बैठे थे जिन पर भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के गंभीर आरोप है।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ईडी जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है। भाजपा उसको सदस्य बनाकर उसकी दाग को धोती है और ईडी चुप हो जाती है। प्रधानमंत्री ने जिस अजित पवार के ऊपर 70000 करोड रुपए का गड़बड़ी करने का आरोप लगाये वही अजीत पवार को भाजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बना दिया जाता है और ईडी चार्जसीट से उसका नाम हटा देती है। हेमंत बिस्वशर्मा, नारायण राणे, मुकुल राय, बी.एस यदुरप्पा रेड्डी बंधु सहित कई ऐसे नाम है जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है और यह सब भाजपा के स्टार नेता हैं।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है। जनता का समर्थन जुटा नहीं पा रही है भाजपा ऐसे में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सिर्फ चरित्र हरण करने का षड्यंत्र कर रही है प्रदेश भाजपा के इस चरित्र को देख रहा है।

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!