Breaking News

Raipur :: रायपुर पुलिस की लगातार जारी है चेकिंग अभियान कार्यवाही:

post

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक - चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।         इसके साथ ही टोल नाको में पांईट लगाकर चारपहिया/दोपहिया/यात्री वाहनों एवं उनके सामानों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की चेकिंग की जा रहीं है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की अलग-अलग 08 टीमों द्वारा रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों में भी चेकिंग प्वाईंट लगाकर दोपहिया/चारपहिया वाहनो सहित संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों व संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है। 

विशेष चेकिंग के दौरान आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय अलग-अलग टीमों द्वारा थाना टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पंडरी, कबीर नगर, डी.डी.नगर, आजाद चौक, विधानसभा, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती, गंज, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों, देवारडेरा, नेहरू नगर, गोकुल नगर, कालीबाड़ी, बीरगांव, गाजीनगर, रामनगर, खमतराई बस्ती सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 03 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट, 68 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं की कार्यवाही करने के साथ ही 20 गिरफ्तारी वारंट व 09 स्थाई वारंट की तामिली कर धारा 327 भादवि. के फरार 01 आरोपी सहित कुल 112 आरोपियों को जेल भेजा गया।*

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चेकिंग कार्यवाही में और तेजी लाने व मुस्तैदी पूर्वक करने हेतु रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) एवं डॉयल 112 की टीमों सहित रायपुर पुलिस में कार्यरत अन्य अधि./कर्म. की लगातार बैठक लिया जाकर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner